फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सबलपुर गंगा नदी घाट से एक युवक का शव बरामद किया
Fatwah, Patna | Feb 3, 2026 सोमवार की देर रात्रि नदी थाना पुलिस ने मछुआरों की सूचना पर सब्बलपुर गंगा नदी घाट से एक 18 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। मछुआरे को मछली पकड़ने के दौरान गंगा नदी में यह शव दिखाई दिया है। उसके बाद मछुआरों ने नदी थाना पुलिस को सूचना दिया है। नदी थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।