फतुहा: सैदनपुर गांव में चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर बंद घर में चोरी की
Fatwah, Patna | Feb 2, 2026 फतुहा प्रखंड के सैदनपुर गांव में चोरों ने बंद घर का खिड़की का ग्रिल काट कर चोरी की घटना का अंजाम दिया है। घर मालिक राहुल रंजन पटना में रहते हैं। गांव वालों ने चोरी की घटना के संबंध में जानकारी दिया है। उसके बाद घर मालिक राहुल रंजन ने पहुंच कर घर की हालात देखकर दंग रह गए हैं। चोरो ने करीब ₹15000 नगद के साथ सात भर सोने के ज़ेवर व चांदी के ज़ेवर चोरी कर लिया है।