जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट, जनपद पंचायत खाचरौद के सीईओ गिरिराज शर्मा ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ ने टकरावदा, पासलोद एवं ग्रेसिम की गोशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। लोहचितारा में बगीया, सरस्वती शिशू मंदिर खाचरौद के आधार केंद्र, अंागनवाड़ी केद्र भुवासा एवं कनवास का दौरा किया।