गुना नगर: जरा सी गलती मांग का सिंदूर और मां की गोद सूनी कर देती है, यातायात पुलिस ने लापरवाही पर 40 वाहनों के ₹22600 के चालान काटे
गुना शहर में यातायात पुलिस ने लापरवाह वाहन और चालकों पर कार्यवाही की। 14 जून को यातायात थाना प्रभारी ने कहा, बाइक पर 3 सवारी सीट बेल्ट हेलमेट ओवरलोडिंग मोडिफाइड साइलेंसर वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पर 40 वाहनों और चालकों पर ₹22,600 जुर्माना किया है। सभी को यातायात नियम पालन करने जान है तो जहान है का संदेश दिया।