गोहपारु: गोहपारू थाने में मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी, खोहरी गांव का मामला
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी ददुआ सिंह ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी दशरथ सिंह के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।