राशमि: डंपर की टक्कर से व्यक्ति की मौत, राशमी के ऊंचा में ग्रामीणों का आक्रोश, पुलिस बल तैनात
थाना क्षेत्र के ऊंचा के निकट रविवार को एक डंपर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्यामलाल दरोगा के रूप में हुई है।घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। स्थिति को देखते हुए गंगरार सीओ सर्किल से तत्काल पुलिस जाप्ता घटनास्थल पर भेजा गया। गंगरार थानाधिकारी सीआई श्यामलाल और साड़ास थानाधिकारी आजाद पटेल के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।