मदनपुर: सलैया में कहा गया कि योगा करने से तन, मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ होते हैं
12 वीं अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर सलैया मध्य विद्यालय में रविवार को सुबह योगा कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक सह योगगुरु राजकुमार प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में राजकीय मध्य विद्यालय सलैया के छात्र छात्राएं, शिक्षक और शिक्षिकाएं व बुध्दि जीवी युवा शामिल हुए। स्वास्थ्य आयु के लिए योग थीम पर आधारित कार्यक्रम