उरई: ग्राम बिनौरा वैद के ग्रामीणों ने गांव के अंदर बने शराब के ठेके को हटवाने के लिए डीएम को सौंपा शिकायती पत्र
Orai, Jalaun | Apr 1, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के जिलाधिकारी कार्यालय में ग्रामीणों ने आकर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव के अंदर एक शराब का ठेका है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया लोग ठेके पर शराब पी कर ग्रामीणों से गाली गलौज करते हैं जिसको गांव बाहर करने ग्रामीणों ने मांग की है।