हनुमानगढ़: टाउन जिला अस्पताल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया
हनुमानगढ़ टाउन जिला अस्पताल में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर जबरन जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतक विवाहिता के पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।