भोगांव: नगला अनि में केबल विवाद में घायल युवक की मौत के बाद बढ़ा बवाल, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला अनी में बिजली की केबल डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। विवाद में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने पहले सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और फिर मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार से भी इंकार कर दिया। आखिरकार हत्या व एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।