केशकाल: बहिगांव चौक में युवा कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का किया पुतला दहन
NEET और UGC-NET परीक्षा घोटालों मैं छात्रों के साथ हो रहे धोखाधडी के खिलाफ आज रविवार को जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पिताम्बर नाग और विधानसभा अध्यक्ष संजय मरकाम के नेतृत्व में ग्राम बहिगांव चौक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया । साथ ही प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का नारा लगा कर विरोध प्रदर्शन का किया गया।