जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वाधान में गुरुवार को उरवां, चंदवारा पश्चिमी बाराटांड और जामू खाड़ी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि अगर देश के युवा सशक्त होंगे तो भारत सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि यदि युवा शिक्षित और संस्कारी होंगे तो घर समाज एवं देश सशक्त होगा। उन्होंने युवाओं एवं नाबालिक को नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों तथा इसे संबंधित कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे के कारण अपराध बढ़ती है, घर टूटता है । इससे बचने की जरूरत है।