मुज़फ्फरनगर: चरथावल में छात्रों के दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, पुलिस ने मारपीट करने वाले दो छात्रों को लिया हिरासत
चरथावल थाना क्षेत्र के चरथावल कस्बे के जय हिंद इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में मामूली सी बात को लेकर जमकर मार पिटाई हो गई। जिसमें छात्रों के दोनों गुटों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की गई। जिसमें एक छात्र घायल हो गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मारपीट करने वाले दो छात्रों को हिरासत में ले लिया और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।