रामगढ़: बड़ौदामेव थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध 12 बोर देशी कट्टा सहित युवक को किया गिरफ्तार
Ramgarh, Alwar | Apr 25, 2026 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बड़ौदामेव थाना पुलिस ने शनिवार को दोपहर बारह बजे अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 12 बोर बरामद किया है।