पन्ना: पारिवारिक विवाद में खूनी खेल: कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल!
Panna, Panna | May 14, 2026 "पन्ना के सलेहा थाना क्षेत्र के बिल्हा खुर्द गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बीती रात करीब 8:30 बजे राजकुमार लोधी ने कुल्हाड़ी से हमला कर 55 वर्षीय नन्हे लाल और उनके बेटे प्रदीप को लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में दोनों घायलों को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।"