देवबंद: नानोता हिमामपुर नहर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, लाइनमैन समेत तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर के नानौता क्षेत्र में हिमामपुर नहर के पास बुधवार दोपहर 2 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार गांव ओलरा निवासी एक युवक और गांव भायला निवासी मामचंद नानौता से हिमामपुर विद्युत लाइन पर कार्य करने जा रहे थे।