बटियागढ़: रजपुरा पुलिस में शिकायत करने के बाद आदिवासियों ने लगाए आरोप,कम्पनी कर्मचारी दे रहे धमकी
रजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोतीपुरा,नारायणपुरा ग्राम पंचायत क्षेत्र के आदिवासी किसानों के यहां एक NGO द्वारा भारी राशि बसूलकर सोलर पैनल लगाए गए थे। सेवा में कमी मिलने पर किसान लामबंद हुए और पुलिस में आवेदन देकर एनजीओ खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे। पुलिस में शिकायत करने पर अब सम्बंधित कर्मचारियों पर धमकी के आरोप आदिवासी किसानों ने लगाए हैं।