शिवपुरी नगर: शिवपुरी में पतंजलि मेगा स्टोर का ताला तोड़ने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, ₹40 हजार का लैपटॉप और नगदी बरामद
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कमलागंज एबी रोड पर स्थित पतंजलि मेगा स्टोर में हुई सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया ₹40,000 कीमती एचपी कंपनी का लैपटॉप, नगदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का सरिया (आलाजरर) बरामद कर लिया है।