विदिशा नगर: अरिहंत विहार में 16 से 18 मार्च तक होगा वेदी प्रतिष्ठा कलशारोहण तिलक महोत्सव, तरण तरण जैन समाज के समाज जन होंगे शामिल
आज नरेंद्र ताम्रकार पत्रकार भवन प्रेस क्लब संघ कार्यालय में श्री तारण तरण दिगंबर जैन समाज द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें अरिहंत विहार कॉलोनी स्थित स्वाध्याय मंदिर के रूप में नवीन चेत्रालय के निर्माण को लेकर जानकारी दी। बताया गया कि इस चैत्यालय में बेदी प्रतिष्ठा समारोह 1989 में संपन्न हुआ था। 16 से 18 तक विभिन्न आयोजन चैत्यालय में किए जाएंगे।