विदिशा नगर: एसडीएम कार्यालय में बुधवार को SDM ने होली को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में दी जानकारी
आगामी होली पर्व पर शहर में तकरीबन 200 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसे परंपरागत और उत्साह पूर्ण त्यौहार को मनाए जाने के संबंध में एसडीएम क्षितिज शर्मा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार में परंपरा भी न टूटे और पर्यावरण का संरक्षण भी हो। इसको लेकर नगर पालिका और वन विभाग को निर्देशित किया गया है।