विदिशा नगर: नगर पालिका परिषद विदिशा की बजट बैठक का बस स्टैंड सभागार में हुआ आयोजन, चार अरब रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया
आज नगर पालिका की बजट बैठक का आयोजन बस स्टैंड स्थित नगर पालिका सभागार में किया गया। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष संजय दिवाकीर्ती, सीएमओ धीरज शर्मा के अलावा सभी पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान रुके हुए कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा करने की मांग उठी।