विदिशा नगर: बुधवार सुबह बसस्टैड नपा सभागार मे हुई नपा विदिशा की बजट बैठक,रूके कार्य मे तेजी लाने की मांग,CMO से नियमित बैठने की मांग
बुधवार को सुबह 11 बजे नगर पालिका विदिशा की बजट बैठक का आयोजन बस स्टैंड स्थित नगर पालिका सभागार में किया गया। इस दौरान विदिशा नगर के तमाम रुके हुए कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग उठी। वही नगर पालिका सीएमओ को नियमित कार्यालय में बैठने की मांग की गई। नगर पालिका में 10 साल काम कर चुके संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग भी की गई।