शाहजहांपुर: लोन ठगी के बाद पानी की टंकी पर चढ़े 4 युवक, करीब तीन घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर उतरे नीचे
शाहजहांपुर में रविवार सुबह 4 युवक एक ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनका आरोप है कि लोन दिलाने के नाम पर उनसे ठगी की गई और पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। युवक टंकी से कूदकर जान देने की धमकी दे रहे थे। मामले की जानकारी पर डायल 100 की टीम पहुंची और महिला पुलिस कर्मी ने युवकों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि.. परेशान मत होइए आप लोग। आपको पैसा