हुज़ूर: रेलवे स्टेशन पर भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की जनरेटर कार में उठा धुंआ, मची अफरा-तफरी
Huzur, Bhopal | Apr 20, 2026 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की जनरेटर कार से अचानक धुआं उठने लगा। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर हुई, लेकिन धुएं का असर इतना ज्यादा था कि प्लेटफार्म नंबर- 1 तक पहुंच गया जिससे यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी|