सुपौल: सुपौल की बड़ी ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने दी मुबारकबाद
Supaul, Supaul | May 28, 2026 सुपौल के बड़ी ईदगाह में बकरीद पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ मांगी। ईदगाह परिसर में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भी बड़ी ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा करने आए लोगों से मुलाकात कर बकरीद की शुभकामनाएं दीं।