कांके: रांची: मेन रोड स्थित कावेरी रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू
Kanke, Ranchi | May 6, 2026 रांची के मेन रोड स्थित कावेरी रेस्टोरेंट के किचन में मंगलवार की रात करीब दस बजे आग लग गई, आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई थी। मिली जानकारी के अनुसार आग मामूली थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।