हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति सभापति एवं विधायक संजय रत्न की अध्यक्षता में गत रात विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर पहुंची। इस दौरान समिति के सदस्यों एवं विधायकों ने मां नैना देवी के दरबार में शीश नवाया और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर न्यास की ओर से समिति के सदस्यों का स्वागत किया गया तथा उन्हें माता रानी के इतिहास और मंदिर की धार्मिक मान्यताओं से अवगत करवाया गया।