बख्शी का तालाब: बीकेटी में दबंगों का कहर: पिता-पुत्र पर हमला, बेटे की हालत गंभीर, मामला दर्ज
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित चन्द्रशेखर यादव के अनुसार 5 अप्रैल की शाम वह घर के बाहर खड़े थे, तभी लालजी यादव, रामजी यादव व अन्य लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए बेटे पवन कुमार यादव को भी लाठी-डंडों और ईंटों से पीटा गया। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।