राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा संचालित पैरालीगल वालेंटियर योजना के अंतर्गत शनिवार को एडीआर भवन, शिवपुरी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया