कोरबा: खेत गए बुजुर्ग पर गिरी बिजली, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Korba, Korba | Jul 3, 2026 कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहाँ उरगा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की जान चली गई है। घटना कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र की है। मंगलवार की शाम करीब 4 बजे, क्षेत्र के निवासी मनीराम पटेल अपने खेत पर काम करने गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।