ओबरा: जुगैल के बिगनी घाट में ऑटो पलटने से 10 लोग घायल, तीन की गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
सोनभद्र के जुगैल के बिगनी घाट में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेलगड़ी से खैरटिया की ओर जा रहा सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर कारण पलट गया। हादसे के समय ऑटो में सवार लोग घर के पारिवारिक कार्यक्रम छठी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।ऑटो पलटने से उसमें सवार करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।