सारठ देवघर मुख्य मार्ग दलदली फौजी ढाबा के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से नौखिला निवासी अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के पहल पर उन्हें इलाज को लेकर अस्पताल भेजा गया। मामले की जानकारी थाने को दी गई।