बेगूसराय: वक्फ बोर्ड कानून के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने हरहर महादेव चौक से मार्च निकाला, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
वक्फ बोर्ड कानून के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार की दोपहर 12:00 बजे हरहर महादेव चौक से विरोध मार्च निकाला. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. हाथों में तिरंगा लिए हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री तेरी मनमानी नहीं चलेगी समेत कई नारे लगा रहे थे. यह विरोध मार्च हरहर महादेव चौक से निकल मेन मार्केट होते हुए कैंटीन चौक पहुँची.