बेगूसराय: मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में परिचारी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई, कार्यालय कक्ष से जुड़े DM
मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में परिचारी की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से शनिवार की दोपहर 1:00 बजे बैठक आयोजित की गई है. इस दौरान कार्यालय कक्ष से डीएम तुषार सिंगला समेत संबंधित पदाधिकारी जुड़े रहे. इस मौके पर डीएम ने कहा कि परिचारी की प्रारंभिक परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.