सिवनी: गोपालगंज गांव में दिनदहाड़े सूने मकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | Apr 29, 2026 सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के गोपालगंज गांव में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बुधवार को बताया गया कि गोपालगंज स्थित अस्पताल के पीछे राजू बंदेवार के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर में रखे करीब 50 हजार रुपए नगद, 4 से 5 तोले सोने के जेवर और चांदी की पैर पट्टी समेत कुल लगभग लाखो रुपए का माल ले उड़े।