गभाना: शाहपुर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई महापंचायत, मांगों के संबंध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पिसावा क्षेत्र के गांव शाहपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की के तत्वावधान में मंगलवार को सुबह 11 बजे से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महापंचायत आयोजित की गई। आयुष पब्लिक इंटर कॉलेज में हुई इस पंचायत में किसानों ने खाद, बीज, सिंचाई, बिजली और गेहूं खरीद से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।