कटनी नगर: विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया, जिला अस्पताल में हुआ पीएम
जिला अस्पताल के पीएम हाउस में उस समय हंगामा हुआ जब एक विवाहिता का शव पीएम के लिए यहां पहुँचा फूलबाई पति कैलाश जयसवाल 35 वर्ष के परिजनों ने आरोप लगाया है कि फूल बाई की दो बेटियां थी और उसके सुसुराल वाले उस पर पुत्र को जन्मने दबाब बनाते इसी विवाद के चलते उसे जहर खिलाया गया। मृतका का पीएम आज रविवार दोपहर 3:50 मिनट पर जिला अस्पताल के पीएम हाउस में किया गया।