गोंडा: गुरु नानक चौक चौराहे से पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Gonda, Gonda | Aug 14, 2024 गोंडा में एसपी विनीत जयसवाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा गुरु नानक चौक चौराहे से नगर के विभिन्न क्षेत्र में होते हुए नगर कोतवाली परिसर पहुंची जहाँ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। गौरतलब है कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत गोंडा नगर में पुलिसकर्मियों के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी है।