इंदौर: सीएम ने इंदौर में मेट्रो व वंदे मेट्रो ट्रेन को लेकर मीडिया से की चर्चा, कहा- प्रोजेक्ट पर विशेष रूप से किया जा रहा फोकस
Indore, Indore | Sep 8, 2024 उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ है। इसके मद्देनजर इंदौर और उज्जैन के बीच रेल और सड़क की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के मद्देनजर इंदौर और उज्जैन के बीच डेडीकेटेड मेट्रो कॉरिडोर भी बन रहा है और वंदे मेट्रो ट्रेन भी मौजूदा ट्रैक पर दौड़ती हुई नजर आएगी।