बदायूं: बदायूं के बसंतनगर गांव में बहू ने सास और देवरानी को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल परीक्षण
Budaun, Budaun | Apr 4, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बसंत नगर गांव की रहने वाली 50 वर्षीय प्रेमश्री पत्नी जयपाल व उनकी पुत्रवधू सविता पत्नी विपिन को उनकी बड़ी पुत्रवधू ने डंडा मारकर घायल कर दिया। घायल सास बहू ने मारपीट करने वाली पुत्रवधू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल प्रेमश्री व उनकी पुत्रवधू सविता का उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया है ।