सांगानेर: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने जयपुर दौरे पर पीएम मोदी की 12 साल की उपलब्धियों की गिनती की
केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले आज जयपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ा है।