बांका: करनावै गांव के बाबा ब्रह्मदेव स्थान में 2 जून से दो दिवसीय अखंड कीर्तन सह सीताराम विवाह महोत्सव शुरू
Banka, Banka | May 29, 2026 सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करनावै गांव स्थित बाबा ब्रह्मदेव स्थान में दो दिवसीय अखंड कीर्तन सह सीताराम विवाह महोत्सव ज्ञान यज्ञ आयोजन को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार की शाम 5 बजे आयोजन कर्ताओं ने बताया कि प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मदेव स्थान में आगामी 2 जून से यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके साथ 3 जून को संध्या में अखंड कीर्तन समापन होगा।