पखांजूर: ग्राम डुमाली की पहाड़ी में फिर नजर आए 3 तेंदुए
कांकेर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमाली की पहाड़ी में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक साथ 3 की संख्या में पहाड़ी पर तेंदुए नजर आए है। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाया है। तेंदुआ के नजर आने से फिर इलाके में दहशत फैल गई है। कुछ दिन पूर्व ही इसी पहाड़ी में एक साथ 5 तेंदुए दिखाई दिए थे। फिलहाल ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दिया गया है।