पखांजूर: हल्बा समाज के पुनूराम प्रधान ने नेशनल एथलेटिक्स खिलाड़ी को सहयोग राशि प्रदान करने के लिए DM को ज्ञापन सौंपा
कांकेर कलेक्ट्रेट कार्यालय मे शुक्रवार को शाम पांच बजे आदिवासी हल्बा समाज के सदस्य ज्ञापन सौंपने पहुंचे। और बताये कि समाज के उत्कृष्ठ खिलाड़ी पुनूराम प्रधान एक नेशनल स्तर के एथलेटिक्स है। जो प्रत्येक वर्ष अनेको स्पर्धाओं में भाग लेकर गोल्ड मेडल,सिल्वर मेडल प्राप्त कर समाज,जिला,राज्य का नाम रौशन किया है।