पखांजूर: पखांजूर कृषि उपज मंडी टीम ने 700 बोरा धान से भरे ट्रक को किया ज़ब्त
कृषि उपज मंडी प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बुधवार को पखांजूर कृषि उपज मंडी टीम के निरीक्षण दौरान करीब एक बजे 700बोरा धान सहित ट्रक को जप्त कर कार्यवाही की है।महाराष्ट्र से धान भरकर के.एस. इंटरप्राइजेस (राजनांदगांव) ट्रक जा रहा था। तभी मंडी टीम ने निरीक्षण के दौरान ट्रक को जप्त किया। बिना मंडी शुल्क दिए अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।