रामपुर: जिला न्यायालय ने दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी को सुनाई 20 वर्ष के कठोर कारावास की सज़ा
Rampur, Rampur | Jul 21, 2025 सोमवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर जनपद में "ऑपरेशन कनविक्शन" के तहत एक महत्वपूर्ण फैसले में, ADJ-08/पॉक्सो एक्ट न्यायालय ने एक 2 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और ₹1,00,000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। यह घटना 13 मार्च 2025 को मिलक थाना क्षेत्र में हुई थी, जहां अभियुक्त बच्ची को घुमाने के बहाने जंगल गया था।