बांका: बांका में प्रशासनिक फेरबदल, अंशुल अग्रवाल बने नए डीएम, अमितेश कुमार एसपी नियुक्त
Banka, Banka | Jun 19, 2026 बिहार प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने कई अहम पदों पर अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में अंशुल अग्रवाल को बांका जिले का नया जिलाधिकारी (डीएम) नियुक्त किया गया है। वहीं, अमितेश कुमार को बांका का नया एसपी बनाया गया है।