सागर नगर: सागर के मां महलवार मंदिर परिसर में रायकवार मांझी विकास महासभा की "जय गंगे मां" पत्रिका का हुआ विमोचन....
रायकवार मांझी विकास महासभा सागर द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन 28 जनवरी को आयोजित किया गया था, जिसकी पत्रिका "जय गंगे मां" का विमोचन का कार्यक्रम रविवार को मां महलवार मंदिर परिसर काकागंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेकानंद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अनिल तिवारी कुलपति थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम रैकवार ने की।