झाझा: गंगा दशहरा के अवसर पर झाझा के रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में हुआ 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
Jhajha, Jamui | Jun 5, 2025 गंगा दशहरा के अवसर पर झाझा रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में गुरुवार को पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे से ही महिला-पुरुष और बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक माता गायत्री की पूजा-अर्चना की। आचार्य ज्ञान प्रकाश द्वारा प्रवचन में लोगों को नकारात्मक विचारों को त्यागकर सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया गया।