जबलपुर: महंत प्रताप पुरी महाराज ने कहा: संत धर्म के ठेकेदार नहीं, प्रचारक बनें
जबलपुर मानस भवन में मंगलवार शाम राष्ट्रीय हिंदू स्वाभिमान मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के पोखर नगरी से पधारे पूज्य महंत प्रताप पुरी महाराज ने संत समाज की भूमिका पर विस्तार से विचार व्यक्त किए, उन्होंने कहा कि संतों को धर्म का ठेकेदार नहीं, बल्कि उसका प्रचारक बनकर रहना चाहिए, संत के आचरण में सात्विकता और शुद्धता का होना अनिवार्य है, क्योंकि समाज प